Congress ने Madhya Pradesh को बनाया बीमारू राज्य’: PM Modi

Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसंघ के सह-संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक विशाल सभा को संबोधित किया। उन्होंने मेगा इवेंट से पहले एक रोड शो भी किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस पर कटाक्ष किया और कहा कि जो युवा आगामी विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे, वे “भाग्यशाली” हैं क्योंकि उन्होंने कांग्रेस सरकार का “कुशासन” नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नई ऊर्जा से भरी है। भाजपा ने मध्य प्रदेश में शासन के 20 साल पूरे कर लिए हैं। जो युवा इस बार पहली बार मतदान करेंगे, वे भाग्यशाली होंगे कि उन्होंने केवल भाजपा सरकार देखी है, कांग्रेस सरकार नहीं। भ्रष्टाचार और कुशासन ही कांग्रेस की पहचान थी। मोदी ने कहा कि ये जनसैलाब, ये उमंग, ये उत्साह, ये कार्यकर्ता का महाकुंभ, महासंकल्प… बहुत कुछ कहता है। ये दिखाता है कि मध्य प्रदेश के मन में क्या है, ये दिखाता है नई ऊर्जा से भरी हुई भाजपा, ये दिखाता है भाजपा और भाजपा के हर कार्यकर्ता का बुलंद हौसला। मध्य प्रदेश को देश का हृदय कहा जाता है। देश के दिल से है बीजेपी का खास नाता है।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *