जिले से भारत जोड़ों न्याय यात्रा के लिए जाते कांग्रेसी

Share

सोनभद्र। भारत जोड़ों न्याय यात्रा मे शामिल होने के लिए सोनभद्र के कॉंग्रेस कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के अगुवाई मे रवाना हो गई।  सुबह से ही जिला कॉंग्रेस कार्यालय पर कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया। जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि, राहुल गाँधी जी से जनपद मे आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार के मामले को अवगत कराया जाएगा और जनपद के अन्य मुद्दों को भी राहुल गांधी जी से अवगत कराया जाएगा। शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी और  पीसीसी सदस्य फरीद अहमद ने कहा कि, राहुल गाँधी के जरिये किसानो पर हो रहे अत्याचार, युवाओं पर बढ़ते अपराधों, महिला पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलन्द कर रहे हैं। कॉंग्रेस के  पूर्व प्रदेश सचिव कमलेश ओझा ने कहा कि, राहुल गाँधी की यात्रा से जनता उत्साहित है। इस अवसर पर ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, जगदीश मिश्रा, गोपाल पाठक, शत्रुंजय मिश्रा, संगीता श्रीवास्तव,  विनोद तिवारी, राजबली पांडेय,  शारद पनीका , लल्लू राम पांडेय,  रामविलास पनिका अमित चौबे, शशांक मिश्रा, कौशलेश पाठक, नागेश पाठक, बृजेश तिवारी, बाबूलाल लाल, मृदुल मिश्रा, कैलाश गोंड, बबीता देवी, आशीष कुशवाहा, शिवनाथ मौर्य, विवेक पटेल, राधेश्याम पटेल, बेबी सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रवाना हुए।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *