मुख्यमंत्री कन्या सुमगला योजना अन्तर्गत 10 नवजात बालिकाओं का किया गया चिंन्हाकन

Share

सोनभद्र। शासन की कल्याणकारी योजना मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के व्यापक प्रचार प्रसार एवं पात्रों को लाभ दिलाने हेतु कैंप के माध्यम से एवं बैठकों द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई अभियान चला रहा है। इसी क्रम में  जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देश एवं जिला प्रोवेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के अध्यक्षता में रावर्टसगंज ब्लाक के  ग्राम पंचायत महुआरी के पंचायत भवन में  मुख्यमंत्री कन्या सुमगला योजना अन्तर्गत कैम्प का आयोजन किया गया।  कैम्प में योजनान्तर्गत दस नवजात बालिकाओं का चिन्हाकन किया गया। जिसके सम्बन्ध में जिला प्रोवेशन अधिकारी द्वारा चिन्हित बालिकाओं की सूची तैयार कर तत्काल आवेदन भरवाये जाने हेतु सम्बंधित नोडल को निर्देशित  किया गया। कैम्प में जिला बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय  द्वारा बच्चो से सम्बंधित अधिकार एवं कानून की जानकारी दी गई साथ ही सरकार द्वारा बच्चो एवं बालिकाओ की सुरक्षा के दृष्टिगत बनाए गए टोल फ्री नंबर 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन कैसे काम करती है और उसका उपयोग कैसे करना है आदि की जानकारी दी गई। महिला शक्ति केंद्र से जिला समन्वयक साधना मिश्रा द्वारा  मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी  साथ ही महिला कल्याण विभाग की समस्त योजनाओ के बारे में भी  बताया ।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *