सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जन-जन दी जानकारी

Share

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार बस्ती संपर्क अभियान बीते 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में चलेगा। काशी क्षेत्र के अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष अजीत रावत ने बताया कि,  अनुसूचित मोर्चा सेवा ही संकल्प के माध्यम से पुरी काशी क्षेत्र में अनुसूचित मोर्चा द्वारा बस्ती संपर्क अभियान में का बुधवार को शुभारंभ किया। वही सोनभद्र में गौरी शंकर मंडल के ग्राम पंचायत जैत में भारत रत्न संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बस्ती संपर्क अभियान कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ घर-घर जाकर अनुसूचित बस्ती में अनुसूचित अनुसूचित समाज के बीच बस्ती संपर्क अभियान व संवाद कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। सरकार आपके द्वार महा अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोर-जोर से संपर्क चलाकर लोगों से जुड़ने का कार्य और लोगों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। कोई भी पात्र व्यक्ति अच्युत ना रहे जिसको लेकर विशेष ध्यान देते हुए पदाधिकारी कार्य कर रहे हैं । इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह पटेल,अमन वर्मा ,दिनेश कुमार, आलोक कुमार, विनोद सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *