अपना दल एस का हुआ विस्तार ,राजेन्द्र सिंह यादव बने जिला महासचिव

Share

ललितपुर- अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की अनुमति पर प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार की प्रबल संस्तुति पर जिलाध्यक्ष मनोहर लाल पटेल द्वारा जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। उन्होंने उपाध्यक्ष पद पर नंदकिशोर राजपूत, माधव पटेल, तुलसीराम  पाल, अभिषेक कुमार खटीक को मनोनीत किया है। वहीं सोहन लाल निरंजन, कृष्ण स्वरूप निरंजन, राजेन्द्र सिंह यादव, राकेश कुशवाहा को जिला महासचिव पद की कमान सौंपी है। अमरेन्द्र सिंह ठाकुर, आनंद  पटेल, कमलेश कुमार अहिरवार एड. को जिला सचिव बनाया है। जिला मीडिया सचिव की जिम्मेदारी विवेक पटेल, फैजल खान को सौंपी है। लक्ष्मी प्रसाद बुनकर को कोषाध्यक्ष, सुजान सिंह निरंजन, नीलेश श्रीवास्तव, सुखलाल कुशवाहा को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। वहीं अन्य प्रकोष्ठों का विस्तार करते हुए आशीष पटेल को युवा मंच का जिलाध्यक्ष बनाया गया। गुड्डू राजा कुआघोषी  को किसान संघ, मोदी जिनेन्द्र जैन को व्यापार मंच, शैलेश पटेल  छात्र मंच, नासिर खा को अल्पसंख्यक मंच, देवेश श्रीवास्तव को अनु. जाति एवं जनजाति मंच, डा. रामनरेश पटेल को जिला चिकित्सा मंच का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। वहीं मनोनीत पदाधिकारियों को पार्टी का जनाधार बढ़ाते हुए पार्टी के गति प्रदान करने के निर्देश भी दिए गए


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *