आज का भारत बदलता भारत, संवरता भारत

Share

गाजीपुर। ग्राम सचिवालय एवं ग्राम सचिवालय अलीपुर मदरा सहित माता तेतरा देवी का भव्य एवं दिव्य उद्घाटन विकास पुरुष महामहिम उपराज्यपाल जम्मू कश्मीर मनोज सिन्हा के कर कमल द्वारा संपन्न हुआ। मनोज सिन्हा का जखनिया कार्यक्रम में आगमन पर उनका स्वागत पुष्प वर्षा करके ग्राम वासियों ने किया, माता तेतरा देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज के प्रबंधक अटल सिंह ने सभी लोगों का स्वागत करते हुए मूर्ति अनावरण पर कहा कि मां की मूर्ति यह सोचकर लगवाई गई ताकि भविष्य में हमेशा मां का आशीर्वाद पूरे परिवार पर बना रहे वही ग्राम प्रधान नन्दलाल गुप्ता, कार्यक्रम आयोजक अशोक गुप्ता ने मुख्य अतिथि का स्वागत भारत स्तंभ स्मृति चिन्ह और साल भेंट करके किया। जनपद के सारे व्यापारियों की तरफ से भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने मनोज सिन्हा को भगवान शंकर की नटराज मूर्ति सप्रेम भेंट किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मनोज सिन्हा ने कहा कि आज का भारत नरेंद्र की मोदी के नेतृत्व में बदलता भारत है, संवरता भारत है। जी-20 का सम्मेलन इसका साक्षात प्रमाण है। मनोज सिन्हा ने कहा 2014 से देश में बहुत ही परिवर्तन हुआ है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कश्मीर में बहुत बड़ा बदलाव हुआ है। कश्मीर जिसके लिए पहले जाना जाता था अब पुनः वही रौनक लौट आई है। अब लोग शाम से लाल चौक पर तिरंगा भी फराते हैं और झेलम नदी के किनारे बने रिवरफ्रंट पार्कों में बैठकर आइसक्रीम भी खाते हैं। जम्मू कश्मीर में नई नीतियों के कारण रिकॉर्ड पर्यटक घूमने आये। सिन्हा ने कहा भारत की नई शिक्षा नीति देश में नया परिवर्तन लाएगी। आज अपना भारत विश्व के सबसे शक्तिशाली आर्थिक देश में शुमार है। मोदी के नेतृत्व में भारत की नई पहचान बनी है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से आग्रह किया यह भारत इसी तरह सामरिक, आर्थिक औद्योगिक रूप विकसित होता रहे, आगे बढ़ता रहे, इसके लिए आप लोगों का सहयोग बहुत जरूरी है, और इसकी शुरुआत जखनिया से होनी चाहिए। उन्होंने भावुक होकर कहा हम भले जम्मू कश्मीर में रहते हैं लेकिन हमारा दिल हमेशा गाजीपुर के लोगों के लिए धड़कता रहता है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *