नफरत और ईर्ष्या को मिटाकर ही देश में स्थापित किया जा सकता है शान्ति

Share

भदोही। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री व देश के स्वधीनता सेनानी पूर्व सांसद मसूरिया दीन पासी की जयंती पर कांग्रेस पार्टी के द्वारा नगर के इंदिरा मिल चौराहे पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण कर सभी ने महान नेताओं को श्रध्दा सुमन अर्पित किया। सभी के द्वारा महात्मा गांधी अमर रहे, जय जवान-जय किसान का नारा लगाते हुए बापू का लोक प्रिय भजन अल्लाह ईश्वर तेरो नाम सबको समवत दे भगवान गाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुशीर इकबाल ने कहा कि महात्मा गाांधी की जयंती पूरे देश मे मनाया जा रहा है। आज पूरे विश्व मे गांधी दर्शन की महत्व है। उन्होंने कहा कि कि हम सब को गांधी जी की नीतियों पर चल कर ही विश्व शान्ति स्थापित किया जा सकता है। सभी को दिल और दिमाग पर लगे जंक को छुड़ाने की जरूरत है। सड़कों की सफाई तो नित्य प्रति दिन की जाती है। दिलों और दिमाग मे जो मैल बैठा हैैैं। उसे साफ करने की जरूरत है। दिल से नफरत और ईर्ष्या को मिटाकर ही देश मे शान्ति स्थापित कर विकास किया जा सकता है। प्रदेश सचिव करमचंद बिंद ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया और देश के किसानो और नौजवानों ने देश की तरक्की के लिए अपने को समर्पित कर दिया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *