कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा, अपर जिलाधिकारी वि०रा० संदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं के द्वारा मधुर रामधुनि गाई गई। सभी विद्यालयों में प्रभात फेरी निकाली गई। जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी को नमन करते हुए कहा आज बहुत बड़ा दिन है। दो महान विभूतियों को याद करते है हुए उनके दिए गए संकल्प को याद करते हुए आत्मसात करें। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के सहारे से आजादी दिलाई। उन्होंने कहा कि दोनों महान विभूतियों के द्वारा देश को नई दशा एवं दिशा देने का कार्य किया गया। गांधी जी स्वच्छता के प्रति हमेशा से सजग रहे। उनका विश्वास था कि सिर्फ आजादी का महत्व तब तक नही है जब तक कि सभी व्यक्ति उच- नीच ,नशा मुक्ति और श्रम का महत्व न समझ जाएं। समाज मे निहित बुराई अधिक थी उनका खत्म करने ,महिलाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारे। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री जी के संघर्ष, आदर्श एवं चिंतन के बारे में विस्तार से चर्चा की और कहा की उनके आदर्श और सादगी भरा जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है।आज सम्पूर्ण विश्व में महात्मा गांधी का जन्मदिवस विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, जिसका हम सभी भारतीयों को गर्व है।