अबोध बालक अनमोल दुबे के जल्द स्वस्थ होने को किया गया पूजन अर्चन

Share

सोनभद्र। वर्तमान समय में ब्राह्मणों पर प्रायोजित आक्रमण हो रहे हैं उसी का एक परिणाम यह है कि देवरिया जिले में अत्यधिक गरीब निर्बल ब्राह्मण परिवार के पांच लोगों की नृशन्स हत्या कर दी गई है उसी परिवार का एक अबोध बालक अनमोल दुबे आयु 8वर्ष घायल अवस्था में मृत्यु व जीवन से जूझ रहा है  ऐसी स्थिति में अखिल भारतीय भगवान श्री परशुराम अखाड़ा परिषद ने अनमोल दुबे के जल्दी स्वस्थ होने हेतु महामृत्युंजय का पाठ व हवन पूजन कार्यक्रम पंचमुखी महादेव मंदिर में किया। कार्यक्रम स्थल पर ब्रह्म समाज को संबोधित करते हुए पंडित दयाशंकर पांडे ने कहा कि ब्राह्मण समाज को बुद्धिजीवी वर्ग समझा जाता रहा है और  कलियुग में संगठन को ही शक्ति माना गया है। परंतु ब्राह्मण समाज ने कभी इस से सीख नहीं ली। आज भी ब्राह्मण एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश में रहते हैं। जिसका लाभ दूसरे लोग उठाते हैं। अपने अधिकारों, मान सम्मान को सुरक्षित करने के लिए ब्राह्मणों को जागृत होना पड़ेगा। अगर आज जागृत नहीं हुए तो आगे आने वाले समय में उत्पीड़न झेलना पड़ेगा। पंडित श्रीकांत दुबे ने कहा कि, ईश्वरवादी, वेदपाठी, ब्रह्मगामी, सरल, एकांतप्रिय, सत्यवादी और बुद्धि से जो दृढ़ हैं वे ब्राह्मण कहे गए हैं। तरह-तरह की पूजा-पाठ आदि पुराणिकों के कर्म को वेदसम्मत आचरण करता है वह ब्राह्मण कहा गया है। अखिल भारतीय भगवान श्री परशुराम अखाड़ा परिषद के संस्थापक पंडित आलोक चतुर्वेदी ने कहा कि, हम अगर समाज को शांति का पाठ पढ़ा सकते हैं तो एक हाथ में शास्त्र दूसरे हाथ में शस्त्र भी उठा सकते हैं।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *