पति संग आगरा से लौट रही महिला को मारी गोली

Share

फिरोजाबाद में मिलिट्री अस्पताल से रिपोर्ट लेकर पति संग बाइक से घर लौट रही महिला पर बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। गोली महिला के गले में लगी, जिससे वह गंभीर रूप उसे घायल हो गईं। हमलावर मौके से फरार हो गए। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जेठ को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
थाना नारखी क्षेत्र के गांव मीठना निवासी सूरजपाल सिंह बुधवार रात आगरा के मिलिट्री अस्पताल से पत्नी वर्षा की जांच रिपोर्ट लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। सूरजपाल बाइक चला रहे थे, पत्नी पीछे बैठी थीं। रात को वह जैसे ही पुराने बाइपास होते हुए गांव के समीप पहुंचे तभी सामने से एक बाइक पर आए दो युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली पीछे बैठी पत्नी वर्षा के गले में लगी। घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग गए। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।हालत बिगड़ने पर आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि महिला का आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूरज ने अपने ताऊ के लड़कों पर आरोप लगाया है। अभी तक तहरीर नहीं आई है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *