स्मारिका विमोचन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Share

गोंडा। शनिवार को बार एसोसिएशन गोंडा के सभागार में स्मारिका विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख अतिथि के रुप में मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा योगेश्वर राम मिश्रा, एडीएम सुरेश कुमार सोनी, मुख्य राजस्व अधिकारी रहे। विशिष्ट अतिथि के रुप में जीकेन सीटिंग कलेक्शन की डायरेक्टर गीता पांडे  व डॉ राजेश पांडे रहे।‌  मुख्य अतिथि का बार एसोसिएशन गोंडा के अध्यक्ष महाराज कुमार श्रीवास्तव व महामंत्री जगन्नाथ प्रसाद शुक्ल ने बुके देकर माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार  मिश्रा का महामंत्री ने बुके देकर स्वागत किया। स्मारिका विमोचन में मुख्य भूमिका संपादक राजेश ओझा एडवोकेट, मीडिया प्रभारी प्रमोद नंदन श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश तिवारी, सलाहकार संपादक ज्ञान प्रकाश मिश्रा, देव प्रकाश ओझा, सहायक संपादक राजेश कुमार दुबे, विनय कुमार मिश्र, प्रकाश चंद श्रीवास्तव, संतोष कुमार ओझा, प्रूफ रीडर रामफेर प्रजापति, प्रमोद ओझा सच्चिदानंद मिश्रा की रही है। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता गोकर्णनाथ पांडे, पूर्व अध्यक्ष रवि चंद्र त्रिपाठी, बिंदेश्वरी प्रसाद दुबे, के के मिश्रा, दीनानाथ त्रिपाठी, माधव राज मिश्रा, कौशल किशोर पांडे, पूर्व महामंत्री रितेश कुमार यादव, विनय मिश्रा, अनिल कुमार सिंह, आलोक कुमार पांडे, राम बुझारत द्विवेदी, रहे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *