मऊ में मनरेगा मजदूर संघ के लोगों का जोरदार धरना-प्रदर्शन: मनरेगा में मजदूरों को काम नहीं मिलने पर किया हंगामा

Share

मऊ जनपद में मनरेगा मजदूर संघ के लोगों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट में जमकर धरना-प्रदर्शन किया। सैकड़ो की संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रदर्शन कारियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला अधिकारी को सौपा। कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर बारिश के मौसम में भी लगभग 700 की संख्या में पहुंचे मनरेगा की मजदूरों ने काम नहीं मिलने पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार को जनपद के कोने-कोने से मनरेगा मजदूरों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपनी आवाज उठाई।
मनरेगा मजदूर संघ के पदाधिकारी द्वारा सभी मजदूरों का नेतृत्व किया गया। इस दौरान मजदूरों ने अपने-अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाया। मजदूरों का कहना है कि हमें गांव में मनरेगा के अंतर्गत मजदूरी का काम नहीं मिलता है। अगर हमें मनरेगा में मजदूरी का काम नहीं मिलता है तो हमें बेरोजगारी भत्ता मिलना चाहिए। सभी मजदूरों का मानना है कि मनरेगा के कामों में मजदूरों का हक मार कर काम किया जा रहा है। ऐसे में हम लोगों को काम नहीं मिल पा रहा है, इसलिए हम जिलाधिकारी से मांग करते हैं कि हमें बेरोजगारी भत्ता मिलना चाहिए।
मजदूरों को मिले या तो बेरोजगारी भत्ता
मनरेगा मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष रितेश सिंह ने बताया कि हमारे मजदूर को संविधान के तहत काम नहीं मिल पा रहा है। हम यहां जिला अधिकारी से मिलने आए हैं। प्रशासन द्वारा मनरेगा मजदूरों के लिए जारी किए गए नियम का सिर्फ ब्लॉक तक पालन किया जा रहा है। गांव तक नहीं पहुंच पा रहा है। इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द हो और हमारे मजदूरों को मनरेगा में काम मिलना चाहिए या फिर बेरोजगारी भत्ता मिलना चाहिए।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *