पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 108वां जन्मदिन भाजपा के जिला कार्यालय में मनाया गया हर्षोल्लास के साथ

Share

भदोही। एकात्मवाद मानववाद के प्रणेता एवं अंतोदय के उपासक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 108वां जन्मदिवस पर सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय ज्ञानपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उक्त अवसर पर प्रमुख वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा एकात्मक मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार सदैव प्रासंगिक रहेगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर चलकर हम सब भारतवासी देश को पुनः विश्व गुरु स्थापित कर सकते हैं। जन्मदिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व भाजपा सांसद गोरखनाथ पांडेय ने कहा कि
 अंतोदय के उपासक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना था कि समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास हो इसलिए उन्होंने अंत्योदय का नारा दिया था। आज मोदी सरकार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना साकार हो रहा है। निश्चित ही केंद्र प्रदेश की सरकार जनता के विकास के कार्यों के लिए तत्पर है। देश के अंदर तमाम जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है सरकार के द्वारा जो सीधे जनता को लाभ मिल रहा है और भारत विश्व पटेल पर विकसित देश के रूप में उभर कर सामने आया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार कम कर रही है। जिसका लाभ आने वाले समय में यहां के 140 करोड़ जनता को सीधे इसका फायदा मिलेगा
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम मिश्र, संतोष पांडेय, नागेंद्र सिंह, अनिरुद्ध त्रिपाठी, छत्रपति सिंह, गोवर्धन राय, वीरू शुक्ला, प्रकाश अंबष्ट, सुजीत दुबे, विनय त्रिपाठी, सुरेंद्रनाथ पांडेय, प्रदीप सिंह, सपना दुबे, पूनम गुप्ता, अनिल कुमार सिंह मुंडा, संजय यादव, उमाशंकर पाठक, अखिलेश पांडेय, कपिल मिश्र, तहसीलदार सिंह, सतीश पांडेय, संजय पाठक व संजय मिश्रा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *