रायबरेली स्वाभिमान सभा को संबोधित करने पहुंचे हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह सुख्खू 

Share

 अमावा रायबरेली में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह सुक्खू  पहुंचे  रायबरेली के अमावा में किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमाकांत सिंह पीसीसी मेंबर डॉक्टर जाहिदा खान (बेंगलुरु )ने जोरदार स्वागत किया। रायबरेली स्वाभिमान सभा को संबोधित करते हुए अपने वक्तव्य में हिमाचल  प्रदेश के सीएम सुखबीर सुक्खू  ने डबल इंजन की  सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी  ने विधवा विकलांग हमारी बहनों जिन बच्चों के माता-पिता नहीं है उन सबके लिए चिंता की और सुझाव दिया इस सुझाव को लेकर हमारे  हिमाचल प्रदेश में जिन बच्चों ने अपनी माता-पिता को खोया है उनकी शिक्षा का सारा खर्च हिमाचल सरकार देती है यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि उन बच्चों के शादी का खर्च 3 लाख सरकार देती है उसके बावजूद घर बनाने का भी खर्च 3 लाख हिमाचल सरकार देती है फिर उन्होंने अपने वक्तव्य में मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए  कहां की यहां की सरकार किसानों को सिर्फ ₹6000 सालाना किसान सम्मन निधि के रूप में देती है हमारे हिमाचल प्रदेश में 18 साल की ऊपर की महिलाओं को उनके मरनो उपरांत तक₹1500 हर महीने के हिसाब से 18000 रुपए साल के हिमाचल सरकार देती है और विधवा महिलाओं के जितने भी बच्चे हैं सभी के पढ़ाई का खर्च सरकार देती है। अपने प्रदेश के अन्य  योजनाओं का उल्लेख देते हुए सुखबीर सिंह सुखों ने अपने नेता राहुल गांधी को वोट देने की अपील की और वहां के सभी उपस्थित जनसंख्या जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग ऐसी सरकार बनाएं जैसे कि हिमाचल प्रदेश में सभी माता बहनों बच्चों बुजुर्गों विधवाओं सबको लाभ मिल सके ऐसी सरकार को वोट ना दें जिसमें केवल जुमले बाजी के अलावा कुछ नहीं है। इस मौके पर  पूर्व ब्लॉक  प्रमुख अमावा भगवती सिंह  रामखेलावन सोनी  कमल सिंह रमेश सिंह सुशील सिंह गणेश सिंह माथुर अरुण सिंह  सहित हजारों की संख्या में जनमानस उपस्थित रहा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *