ग्रीनमैन अरविन्द कुमार पर्यावरण प्रहरी एवार्ड से सम्मानित

Share

 ओपेन्दर कुमार
जखनियां (गाजीपुर): विकासखण्ड के मुडियारी ग्रामसभा निवासी ग्रीनमैन को पर्यावरण प्रहरी एवार्ड से  सम्मानित किया गया। चौधरी चरण सिंह विश्व विद्यालय मेरठ में तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय साहित्यिक सम्मान समारोह में क्रान्तिधरा साहित्य अकादमी उनके द्वारा साहित्यिक,लेखन,पर्यावरण,सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ठ योगदान हेतु दिया गया।ग्रीनमैन की इस उपलब्धि से उनके सुभेच्क्षुओं,साहित्यकारों लेखक एवं पर्यावरण प्रेमियों में प्रसन्नता व्याप्त है।विशेष रूप से जनपद गाजीपुर के विभागीय अधिकारियों सहकर्मियों एवं साहित्य सेवी और बौद्धिक वर्ग आह्लादित है। बता दें कि अरविंद कुमार इससे पूर्व अंतर्राष्ट्रीय साहित्य श्री सम्मान, रामधारी सिंह दिनकर स्मृति सम्मान, पर्यावरण मित्र सम्मान,भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय युवारत्न सम्मान,राष्ट्रीय सुर वातायन प्रसून सम्मान,उत्कृष्ट नागरिक सम्मान,पूर्वांचल रत्न सम्मान,राष्ट्रहित प्रतिभा सम्मान,अटल स्मृति सम्मान,क्रांतिधरा मेरठ ग्रीनमैन सम्मान सहित अनेक उत्कृष्ट सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं।अरविंद कुमार आजाद ‘ग्रीनमैन’ के शोध कार्य,हिन्दी सेवा,पुस्तक लेखन,पत्र पत्रिकाओं में मौलिक लेख,संपादकीय लेख व यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली में विशिष्ट अतिथि के रूप में तथा भारत के कई विश्वविद्यालयों एवं प्रतिष्ठित संस्थानों व नेपाल काठमांडू अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में व्याख्यान सहित सामाजिक कार्यों एवं पर्यावरण के क्षेत्र में निरंतर सक्रियता के आधार पर पर्यावरण प्रहरी एवार्ड हेतु चयन किया गया है।अरविंद को यह सम्मान 26 नवंबर को मेरठ में देश के प्रतिष्ठित विद्वानों की उपस्थिति में प्रदान किया गया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *